छत्तीसगढ़

रायपुर में राहुल गांधी का हुआ भव्य स्वागत, अभनपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़/अभनपुर : लोकसभा में नेता विपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचने के बाद अभनपुर रवाना हुए। राहुल गांधी अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी कांग्रेस के नवनियुक्त सभी जिला अध्यक्षों को पार्टी की रीति और नीति बताएंगे. इसके साथ ही राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बीजेपी सरकार की गलत नीतियों को कैसे जनता के बीच लेकर जाना है, ये बताएंगे. राहुल गांधी के दौरे से एक दिन पहले ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हुए हैं.

राहुल गांधी देंगे जिला अध्यक्षों को पार्टी का गुरु मंत्र…

आज से शुरू हो रहा प्रशिक्षण शिविर 31 तारीख यानी 10 दिनों तक चलेगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के तमाम नेता शिरकत करेंगे. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन के तमाम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी में खासा उत्साह है।

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू की…

प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नेताओं ने बताया, कि हम 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं. कांग्रेस की युवा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2028 में सरकार बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के राज में जनता परेशान है, किसी भी तरह का कोई बदलाव यहां देखने को नहीं मिला. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग विकास के नाम पर सिर्फ जनता को बरगला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button