छत्तीसगढ़

CBI ने शुरू की छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच…

छत्तीसगढ़/कोरिया : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम कोरिया पहुंच चुकी है। निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की लगातार मांग के बाद राज्य सरकार ने 30 जून को मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी।

घटनास्थल पहुंची CBI की टीम…
मिली जानकारी के मुताबिक, चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी सीबीआई टीम को कोरिया पुलिस के डीएसपी राजेश साहू ने केस डायरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे, जिनकी प्राथमिक जांच के बाद अधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां से सीधे सोनहत के नौगई गांव स्थित घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीबीआई अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

16 जून की रात हुई बड़ी वारदात…
गौरतलब है कि, 16 जून की रात रेत कारोबार और आपसी विवाद के चलते भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर को हाईवा से रोककर पेट्रोल छिड़क आग के हवाले कर दिया गया था। इस हमले में लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वीरेंद्र और नागेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

12 आरापियों की हो चुकी है गिरफ्तारी…
स्थानीय पुलिस अब तक मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विपक्ष और पीड़ित परिवार के दबाव के बाद राज्य सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मंजूरी दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button