छत्तीसगढ़

प्रकृति प्रेमियों के बीच उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ नि:शुल्क पौधों की कलम की अदला-बदली कार्यक्रम

छत्तीसगढ़/रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा को बापू की कुटिया, गांधी नेहरू उद्यान, रायपुर में नि:शुल्क पौधों की कलम (प्लांट कटिंग) की अदला-बदली कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों, गृह वाटिका प्रेमियों एवं बागवानी के शौकीनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रकार के फूलों, सजावटी एवं औषधीय पौधों की कलमों का आदान-प्रदान किया।

सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी एवं सचिव निर्भय धाडीवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों के बीच पौधों का संरक्षण, हरियाली का विस्तार तथा बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से पौधों की नई-नई प्रजातियों की जानकारी भी साझा की, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बना।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनीषा त्रिवेदी, शिल्पी नागपुरे सुधा केसरवानी एवं राम खटवानी,नूपुर परगनिया, नीना रत्नम, ममता मिश्रा, विशेष रूप से प्रसिद्ध थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button