छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश के रहने वाले पति-पत्नी ने की आत्महत्या…दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल…

बिलासपुर : बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे. वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे. पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था.

घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी.

फिलहाल पति-पत्नी द्वारा इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button