छत्तीसगढ़

रायपुर में बिलासपुर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म…नाबालिग समेत इतने आरोपी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब पिलाकर तीन युवकों ने महिला की आबरू लूट ली. शर्मनाक करतूत को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को सरोना शराब दुकान के पास लेकर गए. जहां उसे जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई. शराब सेवन से महिला सुध-बुध खो बैठी. सुरक्षित ठिकाने के बजाए आरोपियों ने उस आबादी वाले क्षेत्र को अंजाम देने के लिए चुना जहां हाइवे होने के बावजूद सर्वीस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं  है. अंधेरे का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. दरिंदो की हवस यहीं नहीं बुझी थी. इसके बाद महिला को लेकर आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे. यहां भी उसे शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया.

आजाद चौक थाना में पीड़िता ने शिकायत कराने पहुंची, जिसके आधार पर जीरो पर मामला दर्ज कर लिया गया है. चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत आता है, इसलिए प्रकरण में जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष, दुर्गा के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button