धर्म-आध्यात्म

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया।

-ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी

– देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा शांतिवन

– मुख्यालय के गार्ड ने किया मार्चपास्ट

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों से शांतिवन परिसर गूंज उठा। सिक्योरिटी गार्ड ने मार्चपास्ट कर परेड की सलामी दी। महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया।

महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी, उल्लास का दिन है। हमारे देश के लाखों वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कीमत चुकाकर यह आजादी पाई है। उनके बलिदान और शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता है। अनेकता में एकता हमारे देश की शान है। भारत ही वह महान देश है जिसने पूरे विश्व को शांति और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। हम सभी को मिलकर अपने प्यारे भारत देश को स्वर्णिम भारत बनाना है।

अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति अध्यात्म और योग को आज पूरी दुनिया अपना रही है। आज भारत का गौरव पूरे विश्व में फैल रहा है। एक-एक नागरिक अपने जीवन को श्रेष्ठ, महान बनाने का संकल्प ले तो एक दिन हमारा भारत स्वर्णिम भारत बन जाएगा।

इस दौरान मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल, अभियंता प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रुक्मिणी दीदी, गॉडलीवुड स्टूडियो के निदेशक बीके हरिलाल भाई, बीके नारायण भाई सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनें मौजूद रहे। संचालन बीके सुधीर भाई ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button