मध्यप्रदेश

देवास : पहले किया प्रेम विवाह…फिर पति ने कहा मेरी पत्नी भाग गई!…अब मिली तालाब से नवविवाहिता की लाश

मध्य प्रदेश के देवास में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। हरणगांव थाना क्षेत्र स्थित खिवनी गांव की छह दिन से लापता 18 वर्षीय सुनीता बाई का शव गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में मिला है। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले हैं। परिजनों ने उसके बाल जले होने का भी दावा किया है।

मृतका के पिता ने जताई हत्या की आशंका…

मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के मुताबिक सुनीता ने करीब पांच माह पहले जबरसिंह बारेला से प्रेम विवाह किया था। घटना से पहले पति का फोन आया था, जिसमें उसने सुनीता के भाग जाने की बात कही थी। इसके बाद परिजन छह दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे।

तालाब में पानी कम होने पर शव के हाथ-पैर दिखाई दिए…

सुबह तालाब में पानी कम होने पर शव के हाथ-पैर दिखाई दिए, जिसके बाद घटना का पता चला। थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button