मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर युवती को अपने जाल में फंसाया…शादी के नाम पर किया दुष्कर्म फिर ब्लैकमेलिंग…

रायसेन (मंडीदीप)। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में मुस्लिम युवक का पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले मुमताज मोहम्मद नाम के मुस्लिम युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर और माथे पर तिलक लगाकर मनीष बनकर युवती को अपने जाल में फंसाया। भंडाफोड़ होने पर युवती ने आरोपी की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
तिलक लगाकर मंदिरों में जाता था मुमताज मोहम्मद…
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और मुमताज दोनों मंडीदीप स्थित क्रॉम्पटन कंपनी में एक साथ काम करते थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए माथे पर तिलक लगाकर हिंदू मंदिरों में जाता था, जिससे उस पर किसी को शक न हो। उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
सच्चाई सामने आने पर आक्रोशित युवती ने बीच सड़क पर ही मुमताज की पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जोरदार हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को संभाला।
मुमताज मोहम्मद पर धर्मांतरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज…
मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे के मुताबिक, पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी मुमताज मोहम्मद के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।



