छत्तीसगढ़

धर्म परिवर्तन के बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित…ग्रामीणों ने बुलाई बैठक…

छत्तीसगढ़/नगरी : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। मामला बेलरगांव के पास स्थित नवागांव का बताया जा रहा है, जहां मृतका के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद सामने आए हैं। विवाद को देखते हुए गांव में बैठक बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका साहू समाज से थीं और कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। अब उनकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किस रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार किया जाए, इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों की बैठक… 

बताया जा रहा है कि, मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और बैठक में क्या निर्णय लिया जाएगा, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। अब ग्रामीणों की बैठक में क्या फैसला सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button