छत्तीसगढ़

बाबा नीम करौली ‘हनुमान अंश’ फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री…CM साय ने की घोषणा

छत्तीसगढ़/रायपुर : बाबा नीम करौली ‘हनुमान अंश’ की गूंज पूरे देश में है। रायपुर में भी इस फिल्म के प्रति लोगों का आकर्षण बना हुआ है। इससे सियासी गलियारा भी अछूता नहीं है। गुरुवार को इस फिल्म को देखने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई पदाधिकारी-नेता जोरा मॉल पहुंचे। उन्होंने फिल्म का आनंद उठाया। फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

फिल्म देखने सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री रामविचार नेताम और दयालदास बघेल के अलावा भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यह फिल्म बाबा नीम करौरी के जीवन और आध्यात्मिक प्रसंगों से प्रेरित है। 7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से सबका ध्यान खींचा है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस के बीच अब इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों तक भी पहुंच गई है। प्रदेश के तीन प्रमुख संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के एक साथ फिल्म देखने पहुंचने की खबर से मॉल में मौजूद लोगों में भी उत्सुकता नजर आई।

हनुमान अंश फिल्म को सराहा… 
जोरा मॉल में फिल्म देखने पहुंचे नेताओं को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भी उत्साह जताया। इस दौरान फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने भी फिल्म देखने के बाद इसके विषय और रही। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने भी फिल्म देखने के बाद इसके विषय और प्रस्तुति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने फिल्म की सराहना की।

फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट…
फिल्म ‘हनुमान अंश को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा बनी हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात कही जा रही है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का फिल्म देखना इसके प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को और चर्चा में ले आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button