Bhai Jagjeet Singh Babiha ने Raipur में निःशुल्क दवाई के लंगर की सराहना की।

छत्तीसगढ़/रायपुर। सिक्ख जगत के प्रसिद्ध रागी भाई बबीहा जी ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय पहुंचकर दवाई के लंगर की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने दवाई के लंगर के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क दवाइयों एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस पुनीत पहल के लिए श्री कुलदीप जुनेजा को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाई बबीहा जी ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने दवाई के लंगर की निरंतर सफलता एवं विस्तार के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान परविंदर भाटिया, गुरचरण होरा सहित सिक्ख समाज के अनेक प्रतिष्ठित पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। सभी ने दवाई के लंगर की सेवा भावना की सराहना करते हुए इस जनसेवा कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भाई बबीहा जी एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका निरंतर प्रयास है और दवाई का लंगर इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।



