छत्तीसगढ़

रायपुर में MDMA ड्रग डिलीवरी करती 3 युवती गिरफ्तार…खम्हारडीह पुलिस ने की कारवाई

छत्तीसगढ़/रायपुर : नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शंकर नगर चौक के पास आधी रात को ड्रग डिलीवरी के दौरान तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को राजधानी में ड्रग सप्लाई से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शंकर नगर चौक के आसपास कार्रवाई की।

आधी रात को तीन युवतियों को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से MDMA ड्रग बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 14.73 ग्राम है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ड्रग को जब्त कर तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब ड्रग सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि गिरफ्तार युवतियां MDMA ड्रग कहां से लेकर आई थीं और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button