छत्तीसगढ़

CM विजय थलापति का PA बताकर छत्तीसगढ़ के युवक से 87 हजार रुपये की ठगी…

छत्तीसगढ़/राजनांदगांव में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का PA बनकर एक युवक से 87 हजार रुपये की ठगी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात ठग ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का निजी सहायक (PA) बताकर एक युवक को 6 गुना मुनाफे का लालच दिया और उससे 87 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐप तैयार कर युवक को निवेश करने के लिए कहा था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरेगांव का है। यहां रहने वाले पवन टंडन से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का PA बताया और अपनी पहचान का भरोसा दिलाकर युवक को अपने झांसे में लिया। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐप तैयार किया और युवक को इसके जरिए निवेश करने का ऑफर दिया।

6 गुना मुनाफे का दिया लालच…
आरोपी ने पवन टंडन को बताया कि वह इस बिजनेस में जितनी रकम लगाएंगे, उन्हें उतना ही अधिक मुनाफा मिलेगा। साथ ही, 87 हजार रुपये निवेश करने पर छह गुना रकम वापस मिलने का लालच दिया गया। मुनाफे की उम्मीद में पवन टंडन आरोपी के झांसे में आ गए और ऐप के माध्यम से 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, रकम जमा करने के बाद उन्हें वादे के मुताबिक पैसा नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

जांच में जुटी बसंतपुर पुलिस… 

ठगी का शिकार होने के बाद पवन टंडन ने बसंतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी राजनांदगांव क्राइम ब्रांच के डीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किस तरह फर्जी पहचान और ऐप के जरिए युवक को अपने जाल में फंसाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button