छत्तीसगढ़

ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी जी का भिलाई आगमन 20 को…

ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी जी का भिलाई आगमन 20 को…

भिलाई 19 नवंबर,2026 नारी शक्ति नेतृत्व द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी जी का सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में 20 नवम्बर शुक्रवार को संध्या 6 बजे शुभागमन होगा।

आप पिछले 44 वर्षों से संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ब्रह्माकुमारीज़ वर्ल्ड स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी की ओर से आपने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, मानवीय मूल्यों एवं आध्यात्मिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए हैं।

आपने 1982 से जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में आप ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका (Additional Chief Administrator) के साथ-साथ इंग्लैंड में संस्था की CEO के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं।

1986 में ‘Million Minutes of Peace’ कार्यक्रम में मेडिटेशन लीडर के रूप में योगदान दिया। 1988 में ब्रिटेन की संसद (House of Parliament, UK) में ‘Global Co-operation for a Better World’ के शुभारंभ अवसर पर वक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

इसके अतिरिक्त 1995 में विश्व धर्मों की संसद, 2001 में अहिंसा एवं शांति, 2004 में बार्सिलोना में विश्व धर्मों की संसद से संबंधित सम्मेलन तथा 2010 में जिनेवा में सांस्कृतिक अधिकार एवं जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में आपने आध्यात्मिक एवं नैतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

वर्ष 2019 से 2022 तक भी आपने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिकता, विश्व शांति एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2009 से आपने संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलनों में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए चेतना एवं जीवनशैली में परिवर्तन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। जनवरी 2018 में दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी आपने योग एवं आध्यात्मिकता की अनुभूति साझा की।

वर्ष 1975 में बर्लिन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष सम्मेलन में आपकी सहभागिता रही। महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की आध्यात्मिक उन्नति के लिए आपकी सेवाएं विशेष उल्लेखनीय हैं।

वर्ष 1993 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्मों की संसद में आपने सहभागिता कर आध्यात्मिक एकता, आपसी सद्भाव एवं विश्व शांति का संदेश दिया। एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक शिक्षिका एवं प्रेरक वक्ता के रूप में आपकी विशेष पहचान है। आपने दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने के लिए अनेक प्रेरणादायी पुस्तकें भी लिखी हैं तथा मेडिटेशन के माध्यम से असंख्य लोगों को शांति की अनुभूति कराई है।

आप अब तक ईश्वरीय सेवाओं के निमित्त 100 से अधिक देशों का भ्रमण कर चुकी हैं। विश्व के अनेक देशों में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाओं के विस्तार एवं सेंटरों की स्थापना में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button