छत्तीसगढ़

गृह उद्यान प्रतियोगिता में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 नवंबर

गृह उद्यान प्रतियोगिता में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 नवंबर

बड़े, मध्यम, छोटे, टैरेस एवं किचन गार्डन श्रेणियों में भाग लेने का अवसर

रायपुर। बैक टू नेचर सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गृह उद्यान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बड़े, मध्यम, छोटे, टैरेस एवं किचन गार्डन श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी एवं सचिव निर्भय धाड़ीवाल ने बताया कि घरों में हरियाली बढ़ाने, बागवानी के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने तथा प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपने गार्डन के चार फोटो, एक मिनट का वीडियो, गमलों की संख्या, नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा। प्रविष्टियां 6265783779 नंबर पर भेजी जा सकती हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को 8, 9 एवं 10 जनवरी 2027 को गांधी-नेहरू उद्यान, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त आयोजन प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यान विभाग छत्तीसगढ़ शासन, आईजीकेवी, एमजीयूवीवी, नाबार्ड एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

सोसायटी के मुख्य प्रदर्शनी संयोजक डॉ.अनिल चौहान ने बागवानी प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने घरों की बगिया को हरित, सुंदर एवं आकर्षक बनाने की अपील की है।

संपर्क : मनीषा त्रिवेदी – प्रतियोगिता प्रभारी, 9425509229 डी.के. तिवारी – प्रतियोगिता संयोजक, 9826151825

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button