छत्तीसगढ़

बस्तर के भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में 14 हजार 830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर शानदार उपलब्धि हासिल की

छत्तीसगढ़/जगदलपुर :  जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कैडेट भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में 14 हजार 830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान उन्होंने करीब 6 किलोमीटर की कठिन ट्रेकिंग पूरी कर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का बैनर प्रदर्शित किया और बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

दरअसल, भुवनेश्वर कश्यप हिमाचल प्रदेश के हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में शामिल हुए हैं। इस कैंप के दौरान उन्हें विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने चांशल पहाड़ियों की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई पूरी कर 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने का साहस दिखाया।

ऊंचाई पर पहुंचने के लिए कठिन रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच करीब 6 किलोमीटर की ट्रेकिंग करना आसान नहीं था, लेकिन भुवनेश्वर ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और मेहनत से इस चुनौती को पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि से जगदलपुर, बस्तर और छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। भुवनेश्वर की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि मेहनत, हौसले और लगन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button