मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से, मोहन सरकार लाएगी पहला अनुपूरक बजट…

मध्यप्रदेश/भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा, जहां राज्य सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। सूत्रों के अनुसार, यह अनुपूरक बजट 10,000 करोड़ रुपये के दायरे में रहेगा। इस बजट में लोक निर्माण विभाग को विशेष रूप से क्षतिग्रस्त पुलों और पुलियों के निर्माण के लिए स्वीकृत योजनाओं के तहत अतिरिक्त राशि आवंटित की जा सकती है। यह कदम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मरम्मत कार्यों को गति देने के लिए उठाया जा रहा है।

बता दें कि विधानसभा में मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा, जो 8 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र में राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी, जिसे सदन की मंजूरी मिलना तय है।

विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को पिछले साल ई विधान से जोड़ने का फैसला किया गया था। ऐसे में 28 जुलाई से होने वाले सत्र में ई विधान के चलते विधायकों को टैबलेट दिए जा सकते हैं। इसमें सदन सभी सभी जानकारी के साथ प्रश्नोत्तरी, प्रदेश सरकार का बजट, विभागीय प्रतिवेदन समेत अन्य जानकारी डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध रहेगी। विधायकों को तकनीकी के आधुनिक सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में यह बड़ा कदम बताया जा रहा है। एनआईसी द्वारा इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पिछले माह प्रजेंटेशन भी दिया जा चुका है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रस्तावित था, लेकिन यह अपनी निर्धारित अवधि से पहले ही समाप्त हो गया था। उस दौरान 14 बैठकें प्रस्तावित थीं। लोकसभा चुनाव के कारण सरकार मार्च 2024 में पूर्ण बजट पेश नहीं कर पाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button