खेल

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा बनी भारत ए महिला टीम की टी-20 की कप्तान

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई  (BCCI) यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए अनुष्का को भारत ए महिला टीम की टी-20 का कप्तान बनाया हैं। भारतीय टीम अनुष्का की कप्तानी में इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी।

ग्वालियर जिले की रहने वाली अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में अहम मिली हैं। उन्हें भारत ए महिला टीम की T-20 का कप्तान बनाया गया हैं। अनुष्का की कप्तानी में इंग्लैंड में तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेली जाएगी।

20 जून को पहला मैच नॉर्थम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 जून को नॉर्थम्पटन में ही होगा। वहीं तीसरा और अंतिम मैच 25 जून को चेल्सफोर्ड में होगा।

अनुष्का के पास कई अवॉर्ड

अनुष्का शर्मा महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। वह बुंदेलखंड बुल्स की कप्तान भी हैं। पहले सीजन में वे उपकप्तान थीं और टीम को खिताब जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। अनुष्का का घरेलू क्रिकेट सफर भी प्रभावशाली रहा है। वह मध्यप्रदेश सीनियर महिला टीम की उपकप्तान रह चुकी हैं।

साथ ही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में “इंडिया बी” टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम को राष्ट्रीय उपविजेता बनाया था। अनुष्का को चंद्रा नायडू अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। सीनियर्स वनडे ट्रॉफी (2024-25) में भी अनुष्का ने मध्यप्रदेश को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका थी। साल 2025 में वे “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” समेत कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button