छत्तीसगढ़

बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर CM साय ने कहा – विकसित भारत के संकल्प पर जनता ने लगाई मुहर।

छत्तीसगढ़/रायपुर : बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन है। यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का उज्ज्वल प्रतीक है। असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश व पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व, सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता की अटूट आस्था की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।

सीएम साय ने कहा, यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक विजय है। बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है।

सीएम साय ने कहा, इस ऐतिहासिक जीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सभी समर्पित कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहभागी रहे हैं। इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button