जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट…पेट्रोल डीजल की बचत का दिया संदेश

मध्यप्रदेश/जबलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ा असर हुआ है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। पेट्रोल डीजल की बचत का संदेश देते हुए साइकिल से हाईकोर्ट के जस्टिस कोर्ट पहुंचे।
3 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट
हाईकोर्ट के जस्टिस शहर की भीड़भाड़ भरी सड़कों पर 3 किलोमीटर तक साइकिल चलाते नजर आए। जस्टिस डीडी बंसल ने सिविल लाइंस के पचपेढ़ी स्थित सरकारी आवास से एमपी हाईकोर्ट तक साइकिल चलाई। संकट के समय में प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पहली बार साइकिल चलाकर जस्टिस डीडी बंसल कोर्ट पहुंचे।
आम नागरिकों से तेल की बचत का किया आह्वान
प्रधानमंत्री की अपील का हवाला देते हुए जस्टिस डीडी बंसल ने भी आम नागरिकों से तेल की बचत का आह्वान किया। कोर्ट के कर्मचारी ने भी बैग, टिफिन और अन्य जरूरी सामान लेकर जस्टिस बंसल के साथ साइकिल चलाई। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की प्रेरणा से साइकिल चलाने का हवाला दिया। कहा- जहां तक संभव हो सबको साइकिल चलाकर तेल की बचत करना चाहिए। हाईकोर्ट जज होकर साइकिल से नहीं जा सकते ऐसा सोचना गलत है।



