छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हिन्दू लड़की को भगा ले गया पंचर बनाने वाला मुस्लिम युवक, बड़ी संख्या में लोगो और परिजनों ने लगाई एसएसपी से गुहार

छत्तीसगढ़/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पोड़ी से लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक पंचर बनाने वाले मुस्लिम युवक शाहिद अफरीदी पर हिन्दू लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाने में शिकायत हुई पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू लड़की के माता-पिता, दादा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि, बिहार के रहने वाले मुस्लिम परिवार के लोग 10 साल पहले रतनपुर के ग्राम पोड़ी आए और यहां पंचर की दुकान चलाने लगे। यह मामला 5 मई का है। जहां की रहने वाली 25 वर्षीय युवती घर से गायब है।

रतनपुर थाने में की थी शिकायत…
वहीं गांव का ही पंचर बनाने वाला मुस्लिम लड़का शाहिद अफरीदी भी उसी दिन से लापता है। लापता हिंदू लड़की के पिता और ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को बहला फुसलाकर लव जिहाद कर भगा ले गया। जिसकी शिकायत रतनपुर थाना में की गई, लेकिन पुलिस ने लड़की की पातासाजी नहीं की।

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वाशन…
आरोप यह भी है कि मुस्लिम लड़के के परिजनों को पता है कि वे लोग कहां है। रतनपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान परिजन एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचे। एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक पुलिस पातासाजी में लगी है, बहुत ही जल्द इस मामले में डिवेलपमेंट देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button