मध्यप्रदेश
बीजेपी के पूर्व विधायक की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोका…मौके पर बाइक सवार की मौत

मध्यप्रदेश/मंडला : मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडला जिले का है, जहां बिछिया थाना क्षेत्र के सिझोरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कार रायपुर से मंडला की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिझोरा के पास यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान राम साहू निवासी चोरंगा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



