पत्नी को घर पर प्रेमी के साथ आशिकी करना पड़ा भारी…अचानक आ धमका पति…फिर हुआ बड़ा कांड

उत्तर प्रदेश/ सीतापुर : एक महिला को अपने प्रेमी के साथ आशिकी करना पड़ा महंगा पड़ गया. पति ने अचानक अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. उसके बाद पति ने दोनों की जोरदार जमकर पिटाई कर दी. वही प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि पूरा मामला हरगांव थाना इलाके के एक गांव का है. जहां रहने वाली महिला का पति अपने रिश्तेदारी में गया था. पति ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह रात में घर वापस नहीं लौटेगा. जिसके बाद महिला ने अपने आशिक को घर बुला लिया. मामला तब बिगड़ गया, जब पति अचानक रात में आ धमका और दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया वहीं दोनों को साथ देखकर पति आगबबूला हो गया. पति ने दोनों की जमकर पिटाई की. इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए. घटना में महिला और उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हुए.
दोनों की पिटाई करने के बाद पति महिला और उसके प्रेमी को अचेत अवस्था में अस्पताल ले गया और भर्ती कराया. इलाज के दौरान महिला के प्रेमी की मौत हो गई. वहीं महिला की हालत गंभीर है. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।



