शादी के बाद युवक के उड़े होश…दुल्हन निकली किन्नर…बहाने बनाने से हुआ ससुराल वालों को शक…

मध्यप्रदेश/शाजापुर : शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधने के बाद जब दुल्हन की हकीकत सामने आई, तो ससुराल पक्ष के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि जिस युवती से उनके बेटे की शादी कराई गई थी, वह वास्तव में ‘थर्ड जेंडर’ (किन्नर) है।
बहाने बनाने से हुआ शक…
जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी 28 वर्षीय युवक की शादी 29 जून 2026 को राजगढ़ जिले के पचोर निवासी एक युवती के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुई थी। शादी के बाद से ही दुल्हन लगातार तबियत खराब रहने का बहाना बनाती रही। दुल्हन के व्यवहार और हरकतों पर जब ससुराल वालों को शंका हुई, तो उन्होंने मामले की छानबीन और जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान परिजनों के सामने जब यह सच आया कि युवती थर्ड जेंडर है, तो दोनों परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया
पुलिस मामले की जांच में जुटी…
पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। संतोष वाघेला, कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया “फरियादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में वैधानिक जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”



