धर्म-आध्यात्म

ब्रह्माकुमारीज रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया 10 करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड /रुड़की- ब्रह्माकुमारीज केंद्र रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने 10 करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके गीता व बीके दीपिका के साथ मिलकर दीपप्रज्जवलित करके किया।

मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि नशे जैसी बुरी आदतों से बचने के लिए स्कूली शिक्षा ही नही माता-पिता से अच्छे संस्कार मिलना भी जरूरी है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उन्हें भी विभिन्न संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा लेकिन उन्हें कभी किसी बुराई ने छुआ तक नही।

उन्होंने अपने जीवन मे बीके शिवानी से मिली सीख को प्रगति का प्रमुख आधार बताया तथा ब्रह्माकुमारीज द्वारा भारत सरकार के इस नशामुक्त अभियान को गति देने को सुखद बताया।

उन्होंने चरित्र निर्माण पर जोर दिया और कहा कि नशामुक्त भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है।

राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने नशा मुक्ति महाभियान की जानकारी देते हुए बताया कि देश को स्वास्थ्य व नशामुक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने यह जिम्मेदारी ब्रह्माकुमारीज संस्था को दी है। उन्होंने विकारों से दूर रहने की भी जरूरत बताई उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान देश की दशा और दिशा बदलेगा।

इस अवसर बीके गीता दीदी ने नशा न करने की प्रतिज्ञा भी कराई व अपने आसपास के लोगो को नशामुक्त करने के लिए प्रेरक बनने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़े बीके सपना,बीके पारुल, श्रीगोपाल नारसन, कृष्ण छाबड़ा, डॉ सपरा,बृज पाल,महेंद्र सिंह सैनी,शिवकुमार, यशपालसिंह, इंदु,रेखा,सुदेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button