देश-विदेश

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर पारंपरिक पटका भेंट की

दिल्ली : छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान नेताम ने छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक पटका भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं, लोक जीवन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश की आदिवासी संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करती रही हैं।

संगठन को लेकर भी हुई चर्चा… 

भाजपा नेताओं की इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। नेताम ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

इधर, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ 26 और 27 सितंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 26 सितंबर की रात करीब 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के निवास जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात का कार्यक्रम है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ का कार्यक्रम तय… 

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ इसके बाद सुबह 11 बजे देवेंद्र नगर स्थित मंडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 12 बजे तरुण चुघ कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 1:35 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button