छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल रायपुर कोर्ट में पेश, 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर

छत्तीसगढ़/रायपुर : शराब घोटाले के मनीमैन विकास अग्रवाल को सीबीआई की मदद से ईओडब्लू ने दुबई में अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार देर रात ईओडब्लू की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची और कोर्ट में पेश किया।
उसे पूछताछ के लिए कोर्ट ने 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर दिया है। गौरतलब है, विकास को दुबई से लाने ईओडब्लू चीफ अमरेश मिश्रा अपनी टीम के साथ गए हुए थे। विकास छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट’ (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) और आईपीएस के तहत दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में वांछित है।
शराब घोटाले की रकम ठिकाने लगाने का आरोप…
विकास पर आरोप है कि, वह एक संगठित गिरोह में ‘सेंट्रल फाइनेंशियल कोऑर्डिनेटर’ के रूप में मुख्य भूमिका निभाता था। शराब घोटाले के किंगपिंग अनवर देबर का वह करीबी है और घोटाले की रकम को इधर-उधर करने का जिम्मा इसी पर था। गौरतलब है कि, भारत में इंटरपोल के ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में सीबीआई देशभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ ‘भारतपोल’ के माध्यम से समन्वय करती है, ताकि अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ावा मिल सके। 2019 से अब तक, इंटरपोल के जरिए 300 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है। इनमें 2026 में वापस लाए गए 78 भगोड़े भी शामिल हैं
कमीशन वसूली और रकम छिपाने में थी भूमिका
गिरोह 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण प्रणाली में गड़बड़ियों में शामिल था, जिसके कारण. राज्य के खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। वह डिस्टिलरीज (शराब बनाने वाली इकाइयों) से कमीशन इकट्ठा करके उसे सरकारी अधिकारियों और अन्य लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम करता था। इसके अलावा, उसने अपराध से मिली रकम को अलग-अलग कंपनियों और वित्तीय व्यवस्थाओं के जरिए इधर-उधर किया, ताकि इस पैसे के स्रोत और असली मालिक का पता न चल. सके। इस मामले में नवंबर 2024 में ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आरोपी तब से फरार चल रहा था।
इंटरपोल के रेड नोटिस पर दुबई में गिरफ्तारी
दुबई एयरपोर्ट पर सौंपा गया आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर शनल सेंट्रल ब्यूरो नई दिल्ली ने इंटरपोल के जरिए विकास के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी करवाया। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात अर्थात यूएई के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे भारत को सौंप दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम यूएई गई, जहां दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे भारत की इस टीम को सौंप दिया गया। शुक्रवार को आरोपी को साथ लेकर टीम मुंबई हवाई अड्डे पहुंची।


