छत्तीसगढ़

हिड़मा को घेरने सुरक्षा बलों ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन…नक्सलियों के शीर्ष लीडर हिड़मा, देवा और एर्रा को…

छत्तीसगढ़/बस्तर: दक्षिण बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों की संयुक्त कार्रवाई में 2 हजार जवान शामिल हैं. यह ऑपरेशन नक्सलियों के शीर्ष लीडर हिड़मा और उसकी बटालियन को घेरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. ड्रोन से निगरानी और हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर रखे गए हैं. करेंगुट्टा मुठभेड़ के बाद इसे साल का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है. पहले दिन तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. तीनों जिलों के एसपी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि हिड़मा, देवा और एर्रा जैसे बड़े लीडर इसी इलाके में छिपे हैं.

इसे भी पढ़े…

माओवादी गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ के ग्राम कोंगे में नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ 129वीं बटालियन ने नया सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित किया. यह माड़ बचाव अभियान के तहत खुला 13वां कैंप है. कैंप माओवाद उन्मूलन और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह सोनपुर थाना से 30 किमी अंदर स्थित है. कार्यक्रम में आईजी पी. सुन्दराज, डीआईजी अमित कांबले, एसपी राबिनसन गुड़िया सहित बीएसएफ व डीआरजी के अधिकारी उपस्थित थे. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि अब वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और कई नक्सल समर्थक आत्मसमर्पण की इच्छा जता रहे हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button