भोपाल में पूर्व जज की बहू की संदिग्ध मौत: 1 साल पहले हुई थी शादी, मृतिका के भाई ने लगाया ये आरोप…

मध्यप्रदेश/भोपाल : पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहू पूर्णिमा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसे सुसाइड बताया है। वहीं मृतिका के भाई ने कुछ और ही बात बताई है। मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, मृतिका पूर्णिमा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। एक साल पहले पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे के साथ उनकी शादी हुई थी। बुधवार को उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, मृतिका के परिवार ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा था। मृतिका का भाई आर्मी में मेजर पद पर पदस्थ है।
भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले हफ्ते पूर्णिमा ने परेशान होकर कहा था कि वह परेशान हो चुकी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह अभी कंज्यूमर फॉर्म में हैं। कंज्यूमर फॉर्म में रिटायर्ड जज की नियुक्ति होती है।



