छत्तीसगढ़

Raipur : पत्रकारों के लिए रामकृष्ण हास्पिटल ने की मुफ्त OPD और इलाज में 30% की छूट की घोषणा…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में रायपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आभार एवं समापन समारोह रविवार को रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में संपन्न हुआ। समारोह में रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल प्रबंधन ने पत्रकार समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं और रियायतों की घोषणा कर उन्हें बड़ी सौगात दी।

बढ़ाई गई स्वास्थ्य जांच शिविर की अवधि… 

समारोह के मुख्य अतिथि एवं रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप दवे ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए घोषणा की कि पत्रकारों और उनके परिवारों की सुविधा को देखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अवधि अब 30 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले से जारी कूपन के माध्यम से पत्रकार और उनके परिजन निर्धारित अवधि तक अपनी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ ले सकेंगे।

पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं की घोषणा… 

डॉ. संदीप दवे ने कहा कि शिविर समाप्त होने के बाद भी पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल में विशेष सुविधाएं जारी रहेंगी। इसके तहत कई महत्वपूर्ण रियायतें प्रदान की जाएंगी। जिनमें यह प्रमुख सुविधाएं शामिल है-

  • पत्रकारों एवं परिजनों के लिए नि:शुल्क OPD सुविधा
  • दवाइयों की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट
  • अस्पताल के विभिन्न शुल्कों पर 30 प्रतिशत स्थायी छूट

इन सुविधाओं का उद्देश्य पत्रकार समुदाय को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सैकड़ों परिवारों को मिला लाभ..

कार्यक्रम के अध्यक्ष सतीश थोरानी तथा रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल और डॉ. संदीप दवे का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से सैकड़ों पत्रकार परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। साथ ही भविष्य में मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी रियायतें पत्रकारों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

अतिथियों का किया गया सम्मान… 
समारोह के अंत में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले अतिथियों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, राधा कृष्ण सुंदरानी, कार्यक्रम संयोजक अमर गीदवानी, कार्यक्रम समन्वयक अनिल जोतसिंघानी सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं प्रेस क्लब के अनेक पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में जुटे पत्रकार… 
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा भारतीय, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकारों और पत्रकार साथियों ने भाग लेकर इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button