छत्तीसगढ़

अटल प्रतिमाओं की प्रदेश भर में होनी चाहिए जांच…स्मार्ट मीटर पर भी बोले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर

छत्तीसगढ़/रायपुर। कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य की बजाए सीमेंट प्रतिमा लगाए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है. मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मामले में एक सब इंजीनियर को तो निलंबित किया गया है, लेकिन यह गम्भीर मामला है. पूरे प्रदेश भर अटल प्रतिमा का परीक्षण किया जाना चाहिए. इसमें सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से लगाए गए बस्तर पंडुम में भ्रष्टाचार के आरोप पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम में कोई राशि खर्च हुई तो ऑडिट होगी. यह आयोजन कांग्रेस के राजीव मितान क्लब की तरह फर्जी नहीं है. कांग्रेस व्यर्थ का प्रलाप करने में लगी है.

स्मार्ट मीटर के लिए भूपेश जिम्मेदार…

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आज से शुरू किए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भूपेश बघेल के पास कांग्रेसियों को जाना चाहिए. पूछना स्मार्ट लगाने का काम उनके कार्यालय में शुरू हुआ या नहीं.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दीपक बैज और संगठन के पुनर्गठन पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो एक्टिव मुद्दें हैं, और पुनर्गठन के लोग बचे हैं. कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई से जूझ रही है.

जम्मू के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत मामले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर कहा कि यह बहुत ही दुःखद घटना है. यह ठीक पहलगाम की तरह टारगेट किलिंग है. इसमें आतंकियों पर उसी तरह की कर्रवाई होनी चाहिए जैसे पूर्व में हुई है. वहीं राज्य सरकार को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल राहत-मुआवजा कक घोषणा करनी चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button