छत्तीसगढ़

2 अगस्त को PM मोदी करेंगे नशामुक्त युवा- विकसित भारत अभियान का शुभारम्भ…अपने संबोधन के दौरान शान्ति सरोवर रायपुर से करेंगे संवाद…

– प्रधानमंत्री 2 अगस्त को करेंगे नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअली शुभारंभ… 

– ब्रह्माकुमारीज द्वारा इस वर्ष को नवदशकोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय…

– ब्रह्माकुमारीज द्वारा दस करोड़ लोगों से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराने का संकल्प…

– प्रधानमंत्री करेंगे शुभारम्भ…अपने संबोधन के दौरान शान्ति सरोवर रायपुर से करेंगे संवाद…

 छत्तीसगढ़/रायपुर 01 अगस्त 2026: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ ब्रह्माकुमारीज ने नशा मुक्त भारत अभियान के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके अन्तर्गत नशामुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का शुभारम्भ रविवार 2 अगस्त को सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। अपने सम्बोधन के दौरान वह युवाओं से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए रायपुर के शान्ति सरोवर रायपुर को भी चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अपनी स्थापना के नब्बे वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष को नवदशकोत्सव वर्ष के रूप में मना रहा है। जिसके उपलक्ष्य में आगामी 4 से 20 अगस्त तक संस्थान द्वारा देश भर में दस करोड़ लोगों से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराने का संकल्प लिया गया है। संस्था को पूरा भरोसा है कि यह महाअभियान नशामुक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button