छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में HIV और एड्स ग्रसित पीड़ित लोगों में भारी आक्रोश…राज्य एड्स नियंत्रण समिति पर लगाए गंभीर आरोप…

छत्तीसगढ़/रायपुर : एचआईवी और एड्स ग्रसित पीड़ित प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए रायपुर में जुटेंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गोपनीय बैठक होगी। इसमें सैकड़ों संक्रमित जीवन-रक्षक एआरटी की दवा छोड़ने का फैसला कर सकते हैं।

इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड से बड़ी संख्या में एचआईवी संक्रमित शामिल होंगे। एचआईवी से प्रभावित व्यक्ति का समूह सीजीएनपी प्लस ने छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर उनके समुदाय के अधिकतर लोगों के इतना परेशान किया जा रहा है कि अब वे एआरटी की दवा भी पूर्ण रूप से त्यागने का निर्णय ले सकते हैं। दवा बंद करने के बाद उनको को होने वाली स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी और मौत के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।

संस्था ने आरोप लगाया कि, रोकथाम में कार्य कर रही एनजीओ बिना किसी सरकारी आदेश के एचआईवी व्यक्तियों के घर जा जाकर उनकी गोपनीयता भंग कर रही है। उनके समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। को वहीं, एचआईवी समुदाय उच्चाधिककारियों से 4 से 5 घंटे इंतजार कराने के बाद भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

संस्था का कहना है कि छत्तीसगढ़ का जो एचआईवी नेटवर्क है, 2017 से एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को आम लोगों की मदद से लगातार पोषक आहार प्रति माह दिया जा रहा है। लगातार प्रयास किया गया कि सरकार के द्वारा इन बच्चों को पोषक आहार दिया जाए, लेकिन इसमें भी सहायता नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button