छत्तीसगढ़

पीडीएस चावल की तस्करी…केशकाल क्षेत्र में प्रशासन ने की बड़ी कारवाई…ट्रक से 680 बोरी चावल बरामद…

छत्तीसगढ़/फरसगांव : अंतर्राज्यीय अवैध चावल तस्करी के खिलाफ केशकाल क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दादरगढ़ चेकपोस्ट पर देर रात जांच के दौरान अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पीडीएस चावल से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक की जांच में करीब 680 बोरी चावल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत खाद्य विभाग ने करीब 8 लाख 52 हजार रुपये बताई है।

आंध्रप्रदेश से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था चावल… 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में लदा चावल आंध्रप्रदेश के तिरुवीरू से लोड किया गया था और इसे राजनांदगांव की ओर ले जाया जा रहा था। चावल के परिवहन और दस्तावेजों को लेकर टीम ने जांच शुरू कर दी है।

ट्रक और चावल दोनों जब्त… 
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रक समेत पूरा चावल अपने कब्जे में ले लिया है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दादरगढ़ चेकपोस्ट पर हुई कार्रवाई… 
यह पूरी कार्रवाई केशकाल थाना क्षेत्र के दादरगढ़ चेकपोस्ट पर की गई। देर रात हुई इस कार्रवाई से अवैध पीडीएस चावल के परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button