बलरामपुर : दो बेटियों की परवरिश में हसरत खान का सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

बलरामपुर, 22 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए संचालित योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही हैं। जिले की निवासी श्रीमती हसरत खान इसका उदाहरण हैं, जिन्हें अपनी दोनों बेटियों के जन्म के समय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
हसरत बताती हैं कि मातृत्व के महत्वपूर्ण दौर में मिली इस राशि से उन्होंने बेटियों की देखभाल, पोषण और अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी कीं, जिससे परिवार को आर्थिक चिंता से राहत मिली। उनका मानना है कि ऐसी सहायता बेटियों की बेहतर परवरिश और स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनके सेवा और समर्पण भाव से ही आज बेटियों और माताओं के कल्याण को प्राथमिकता मिल रही है, जिससे उन जैसे परिवार आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


