छत्तीसगढ़

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़/रायपुर : सड़क हादसे में घायल होने के करीब 56 दिन बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इलाज पूरा होने के बाद आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने भी किरण सिंह देव का स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरा पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बेड रेस्ट के दौरान बहुत से लोगों का साथ और भरपूर प्यार मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर एक छोटे से कार्यकर्ता ने भरपूर साथ दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों का भी खूब प्रेम प्राप्त हुआ है। सभी का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं। सभी की प्रार्थना और विश्वास का ही असर है, जिससे मैं स्वस्थ लौट आया हूं।

नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु को लेकर किरण सिंह देव ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी एक साथ और एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button