रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा…

छत्तीसगढ़/रायपुर : देश के प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर राहुल गांधी ने डिबेट के लिए चैंलेज किया है. उन्होंने पीएम मोदी को इस बात पर बहस की चुनौती दी कि कौन देशद्रोही है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रहा. इस बीच रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को दिमागी नक्सली बताया है. वहीं बहस के लिए चुनौती भी दी है.
राहुल गांधी को दिमागी नक्सली बताया…
विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू भाई, मोदी जी ने आपको दिमागी नक्सल नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विक्षिप्त मानसिकता को जाहिर किया है. उनके मनोभाव में नक्सली है. इसका मतलब राहुल गांधी दिमागी नक्सली है. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों समेत कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं. लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वे इस मुद्दे पर बहस करें कि कौन देशद्रोही है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है.



