छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की की कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश…इलाके में मचा हडकंप…पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़/बलरामपुर जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी मां और दादा-दादी के साथ किराए के मकान में रहती थी। रविवार को उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उसके बाद दादा-दादी ने खिड़की से झांककर देखा तो पोती फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर नाबालिग के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका की मां अपने ब्यूटी पार्लर में थी। फिलहाल, मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर आत्महत्या के कारणों की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button