छत्तीसगढ़

जगदलपुर में सहकार मेले का हुआ भव्य आयोजन..

जगदलपुर (बस्तर) में सहकार मेला का हुआ भव्य आयोजन..

रायपुर – सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्गदर्शन में तथा युवा आर्य केन्द्र द्वारा आयोजित 19 से 23 सितम्बर 2026 को 5 दिवसीय सहकार मेला का भव्य आयोजन जगदलपुर में सम्पन्न हुआ है।

दिनांक 23 सितम्बर के समापन समारोह में सहकार भारती छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री कनिराम जी, प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती स्मिता दोड़के जी, सह महिला प्रमुख सुश्री पूजा पाण्डेय जी, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष व सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सौरभ शर्मा जी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष व सहकार मेला के संरक्षक श्री दिनेश कश्यप जी उपस्थित थे।

विशेष रूप से इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के नाते श्री के. एन. कांडे जी (सेवानिवृत्त अपर आयुक्त, सहकारिता विभाग व प्रबंध संचालक, अपेक्स बैंक, रायपुर) उपस्थित थे।

इस सहकार मेला में आयोजन समिति ने तथा संयोजन के रूप में श्री रंजीत पांडेय जी व श्रीमती झरना महांती जी ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। जिसके फलस्वरूप सहकार मेला में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति, सहकारी संस्थाओं व स्व सहायता समूहों के 70 की संख्या में विभिन्न प्रकार के स्टॉल, प्रदर्शनियां आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी।
जगदलपुर में इस आयोजन से सहकारी संस्थाओं के कार्यों को देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ, जिसके कारण बस्तर में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सकी। शासन प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button