जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…फरार पूर्व नक्सली हथियार सहित मुंबई से गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़/जशपुर : नक्सल संगठन के पूर्व सक्रिय सदस्य पलटू दास को पुलिस ने मुंबई से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। इसके पूर्व एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। 11 जून को सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बूमतेल सरनाटोली जंगल क्षेत्र में दो सशस्त्र व्यक्ति हथियारों के बल पर राहगीरों को भयभीत कर उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को आता देख दोनों आरोपी अपने हथियार एवं अन्य सामान मौके पर छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक इंसास रायफल मैगजीन सहित, एक होममेड रायफल मय मैगजीन, एक देसी कट्टा, 6 नग जिंदा कारतूस, 4 नग लोहे के बोल्ट, एक हथौड़ी,एक तलवार, एक कैंची, आरोपियों के बैग तथा अन्य दस्तावेज बरामद कर जब्त किए थे। मामले में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभकी गई।
मुंबई जाकर छिप गया…
इसी दौरान पुलिस का सर्च अभियान शुरू हो गया। पुलिस को आता देख दोनों आरोपी अपने हथियार एवं अन्य सामान छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। लगातार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पलटू दास मुंबई जाकर छिप गया था।



