धर्म-आध्यात्म

करवा चौथ पर पूजा का शुभ समय…पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना का व्रत करवा चौथ।

उत्तर प्रदेश .करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत हैं. इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय का विशेष महत्व है. उत्तर प्रदेश में शाम 5:26 बजे से 6:53 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त बताया गया है. अलग-अलग शहरों में समय में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. वहीं, रात करीब 8:10 से 8:14 बजे के बीच चांद दिखने का अनुमान है.

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर पूजा का शुभ समय शाम 5:26 बजे से 6:53 बजे तक रहेगा. इस दौरान महिलाएं भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा कर सकती हैं. इसके बाद करवा चौथ की कथा सुनने और सुनाने की परंपरा निभाई जाती है. स्थानीय पंचांग के अनुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है.

शाम 4 बजे से सूर्यास्त तक कथा का समय

शाम 4 बजे से सूर्यास्त तक व्रत कथा करना शुभ माना जाता है. इस समय को गोधूलि बेला कहा जाता है. पूजा के दौरान महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. लखनऊ में रात 8ः00 से 8ः10 के बीच चांद दिख सकता है. उधर मेरठ में रात करीब 8:10 से 8:14 बजे के बीच चांद दिखाई देने का अनुमान है. हालांकि, मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के कारण चांद दिखने में देरी हो सकती है. चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाएं अर्घ्य देती हैं. फिर छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं.

पुरुष भी रख सकते हैं व्रत, सेहत का रखें ध्यान… 

पुरुष भी अपनी श्रद्धा और इच्छा से करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं. वहीं, बीमार लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. जिन्हें दवा लेने या पानी पीने की जरूरत है, उन्हें इसे नहीं टालना चाहिए. श्रद्धा के साथ पूजा करना महत्वपूर्ण है. स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाकर व्रत रखना जरूरी नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button