छत्तीसगढ़

रायपुर में हुई 10 लाख की लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

छत्तीसगढ़/रायपुर : राजधानी के डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस लूट को एक अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया। इस गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस यूपी से गिरफ्तार कर ले आई है। यह गिरोह 5 लोगों का था। इनमें से दो लोगों ने बाइक से टाटीबंध की गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू की रैकी और पीछा किया। इसके बाद डंगनिया में वारदात की। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने 10 लाख को हवाला की रकम समझकर लूटा था। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पांच महीने में यह सबसे बड़ी लूट थी। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button