धर्म-आध्यात्म

भिलाई : ब्रह्माकुमारी डॉ. हंसा दीदी ने बताई मनोबल को बढ़ाने की विधि…

– नेगेटिव विचारों से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, किसी को दुख न दो न लो सुख दो सुख लो….

– अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त डॉ हंसा दीदी ने बताए मनोबल को बढ़ाने की विधि…

1अगस्त 26भिलाई:-जिसका नसीब स्वयं भगवान ने बनाया है वह है ही सदा खुश नसीब हमारा एक सकारात्मक संकल्प दुनिया की परिस्थितियों से शक्तिशाली है सब कुछ संभव है असंभव शब्द को अपने जीवन से हटा दीजिए।

यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अमेरिका स्थित टेक्सास सेवा केंद्रों की निदेशिका एवं अमरीकी सेना से एम डी चिकित्सा अधिकारी से सेवानिवृत 86 वर्षीय ब्रह्माकुमारी डॉ हंसा रावल ने सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में बताई।

आपने बताया कि अस्पताल में बोल दिया कि कोई रास्ता नहीं है आप पेशेंट को घर ले जाइए ऐसे टर्मिनेशन वाले पेशेंट को मन से स्ट्रांग होने की 5 दिनों की शुभ भावना की ट्रेनिंग से आपने मरीजों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें कैंसर जैसे असाध्य और अनेकों बीमारियों से मुक्त किया है।

दुख का चिंतन बंद कर शुभ भावना, शाकाहारी भोजन थोड़ी एक्सरसाइज, मन को बिजी रखने का प्लान से आप स्वस्थ हो सकते हैं।

अमेरिका की संस्कृति को बताते हुए कहा कि जीवन के मुश्किल समय में मदद के बजाय वहां पर रिश्तो को तोड़ देते हैं, पति-पत्नी एक दूसरे को डाइवोर्स दे देते हैं, वहां के लोग रिश्तों से नारे हैं।

अपने विशेष बताया की बीमारी के बारे में बोलना तो दूर सोचना भी नहीं है क्योंकि यही बीमारी का कारण बनता है, आत्मा एक-एक संकल्प को पकड़ लेती है नेगेटिव विचारों से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसीलिए कहते हैं कि दिल को मत दिखाओ।

ब्रह्माकुमारीज का सुंदर स्लोगन है सुख दो सुख लो, मुख से संकल्प से दुख देना पाप कर्म है।

हम दुख देते नहीं है लेकिन दूसरों से दुख ले लेते हैं। ज्यादा मत सोचो निर्संकल्प होकर परमात्मा को सब सौंप कर सोए ।

किसी से शिकायत न करें अपनी जो भी बीमारी हैं भगवान और सिर्फ डॉक्टर को बताएं और किसी तीसरे को नहीं दोनों एक्सपर्ट है।

सभी बीमारियों का हाल है सकारात्मकचिंतन।

उनके साथ आए ब्रह्माकुमार मार्क भाई ने छत्तीसगढ़या सबले बढ़िया स्लोगन से शुरू करते हुए कहा कि भारत में वह सामर्थ्य है जो विश्व को रहा दिखाएगा भारत ही देवी भूमि है जहां परमात्मा का अवतरण होता है।

भिलाई सेवा केंद्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने हृदय पूर्वक डॉ हंसा दीदी और ब्रह्माकुमार मार्क भाई का स्वागत किया।

डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने सुंदर नृत्य नाटिका से ब्रह्माकुमारी हंसा दीदी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button