देश-विदेश

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंत्री, सांसद ने किया पौधारोपण

– हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंत्री, सांसद ने किया पौधारोपण

– राजस्थान सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया पौधारोपण

– यूआईटी ने पौधारोपण के लिए ब्रह्माकुमारीज़ को उपलब्ध कराई है जमीन

आबूरोड। यूआईटी ने ब्रह्माकुमारीज़ के लिए पौधारोपण के उद्देश्य से जमीन उपलब्ध कराई है। इस पर रविवार को राजस्थान सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर राजस्थान सरकार के पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी और बीके पदाधिकारियों ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इस दौरान राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक अपनी मां के नाम वर्ष में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। पौधारोपण करना समय की जरूरत है। सांसद चौधरी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर प्रयास है। जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, हमारा पालन-पोषण करती है और हर परिस्थिति में हमारा संरक्षण करती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।

इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे। यही हमारी मां के प्रति सच्ची श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य होगा। इस मौके पर वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई, बीके नारायण भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button