छत्तीसगढ़

कांकेर के कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ठाकुर का हैदराबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन…शोक की लहर

छत्तीसगढ़/कांकेर : कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का मंगलवार की दोपहर हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जितेंद्र सिंह ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

कांग्रेस पार्टी में एक युग का अंत… 

जितेंद्र सिंह ठाकुर के निधन की खबर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है, जितेंद्र सिंह ठाकुर नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्हें कांकेर में कांग्रेस की रीढ़ माना जाता था, लोकसभा चुनाव ,विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपती रही है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में एक युग का अंत हो गया है।

छात्र जीवन से ही राजनीति में थे सक्रिय… 

जितेंद्र ठाकुर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे थे। नगर पालिका में उपाध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने अध्यक्ष का भी चुनाव लड़ा और जीतकर आए, कांकेर शहर के विकास में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव अपने कांकेर प्रवास के दौरान उनके निवास भी पहुंचे थे। जितेंद्र ठाकुर को कैंसर होने की पुष्टि के बाद उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था, जहां उनका इलाज जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button