धर्म-आध्यात्म

निस्वार्थ परमात्म प्रेम की पालना देती है मां….राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी

निस्वार्थ परमात्म प्रेम की पालना देती है मां…. आशा दीदी

पीस ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास उमंग उत्साह के साथ मनाया गया मदर्स डे….

भिलाई 10 मई 2026,छ.ग:-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आज सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में मदर्स डे को हर्षोल्लास उमंग उत्साह के साथ मनाया गया।

प्रातः राजयोग सत्र के पश्चात् ब्रह्माकुमारी दीदियों ने परमात्म प्रेम की श्रेष्ठ निस्वार्थ पालन देने वाली अलौकिक मातृत्व शक्ति राजयोगिनी आशा दीदी जी के प्रति अपने आभार स्नेह पुष्प अर्पित किए।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने ब्रह्मा वत्सो को संबोधित करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा की जीवन की पहली गुरु,सखा, शिक्षक मां होती हैं भले ही कभी कभी वो हमें डांटती है समझाती है,लेकिन स्वरूप शिक्षा द्वारा कल्याण का होता है।
जिनकी निस्वार्थ शिक्षाओं को जीवन में धारण करने से जीवन यात्रा सफल होती है।
जीवन कोई दो चार घंटों की नहीं होती है,सदा काल की होती है।

मानो कोई आपके परिवार में थोड़ा सा मायूस है, कोई पुराने दुख देने वाले संस्कार के वश है, ऐसे सम्पर्क वाली आत्मा को आपने उमंग-उत्साह दिलाया, सहयोग दिया, स्नेह दिया, यह भी सेवा का पुण्य आपका जमा होता है।

धरती मां और प्रकृति के पांचों तत्वों की पालना का रिटर्न इन्हें संभालना शांति सकारात्मकता की किरणे चहुं ओर फैलाना है। सबकी जीवन में श्रेष्ठ धारणाएं मूल्य हो।

सच्चा सेवाधारी शुभ भावना देने की सेवा में भी पुण्य कमायेगा। गिरे हुए को गिराना नहीं, उठाना। सहयोग देना, इसको कहेंगे सच्चे सेवाधारी, पुण्य ,अर्थात आप सभी को अपनी श्रेष्ठ जीवन द्वारा सभी को निस्वार्थ मातृत्व स्नेह की शीतल अंचली देनी है।
इस अवसर डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button